Technology

OLA Book Kaise Kare | आसानी से अपनी मन चाही जगह जाने के लिए।

दोस्तों आज के समय में हर कुछ ऑनलाइन हो चुका है। आप घर बैठे मनी ट्रांसफर कर सकते है,अपने घर का लाइट बिल,पानी का बिल और रिचार्ज तक मार सकते है। ये डिजिटल की वजह से धीरे धीरे सब चीजे कितना आसान होने लगी।अब लेकिन अब भी लोगो को एक जगह से दूसरी जगह जाने के लिए कैफ कठिनाइया हो रही थी। समय पर टैक्सी नहीं मिलती,रिक्शा या बस मिलती तो बैठने के लिए जगह नहीं होती। ऐसे काफी समस्या देखने को मिल जाती। लेकिन दोस्तों OLA नामक एक सर्विस ने इस सब चीजों का निवारण कर दिया। जी हाँ अब आप घर बैठे टैक्सी भी बुक करवा सकते हैं जी हां ! भारत में बहुत सी online टैक्सी सर्विस है जैसे कि Ola ,Uber, Meru जिसमें OLA काफी तेजी से आगे बढ़ रहा है। यहां पर आप किसी भी कैब को बुक करके अपनी यात्रा को सुलभ बना सकते हैं। OLA टैक्सी सर्विस की शुरूआत 3 दिसंबर 2010 में भाविश अग्रवाल के द्वारा हुई थी।सबसे पहले यह सर्विस मुंबई में की गई थी लेकिन धीरे-धीरे यह सर्विस पूरे भारत में फैल गया। यह अभी लगभग 110 शहरों में अपनी सर्विस दे रहा है और इनके पास अभी 6 लाख से भी ज्यादा कारें हैं।OLA टैक्सी सर्विस का हेड ऑफिस बेंगलुरू में है। तो चलिए अब आप OLA के बारेमे तो जान लिया पर अब थोड़ा OLA BOOK KAISE KARE और OLA KE Kya Fayde ये भी जान लेते है। इससे पहले हमारी आप से गुजारिश है की आर्टिकल को पूरा पढ़े जिससे आपसे कोई महत्वपूर्ण जानकारी ना छूट जाये।

OLA कैब में यात्रा करने का क्या फायदा है?

OLA BOOK KAISE KARE

OLA आपको यात्रा करने के लिए बहुत सारी सुविधाओं से मुआयना करवाता है।OLA कैब का एक फायदा है कि आपको यात्रा करने से पहले आपको पता लग जाता है कि आपको कितना भुगतान करना है इसके अतिरिक्त यदि OLA में बताई गई कीमत आपको ज्यादा लग रही है तो आप किसी के साथ शेयर करके इसकी कीमत में 50% तक का डिस्काउंट भी पा सकते हैं।OLA ने अपने new update version में कई तरह की सुविधाएं भी दी है जैसे की Ola Share, Ola Micro, Ola Mini, Ola Prime, Ola auto आप इनके सुविधाओं का उपयोग करके अपनी यात्रा को बहुत ही आरामदायक बना सकते हैं।

OLA Book Kaise kare और इससे इस्तेमाल करने की प्रक्रिया क्या है।

पहले OLA कैब बुकिंग करने के लिए हम वेबसाइट या ऐप पर जाकर उसे बुक कर सकते थे परंतु अब कंपनी ने 2015 में कुछ नए परिवर्तन लाएं और उसके अनुसार केवल हम app द्वारा ही OLA कैब बुक करवा सकते हैं। OLA कैब बुकिंग करना बहुत आसान है। नीचे कुछ स्टेप्स दिए गए हैं जिसे follow कर के आप असानी से जान सकते है कि OLA BOOK KAISE KARE ।

  • Step :1 OLA को बुक करने के लिए सबसे पहले आप अपने गूगल play स्टोर पर जाइए वहां सर्च बार पर OLA सर्च कीजिए। जहां आपको OLA app दिखेगा उसे आप इंस्टॉल कर लीजिए।
  • Step:2 उसके बाद OLA app आपके फोन स्क्रीन पर आ जाएगा जहां पर जाकर आपको OLA app ओपन करना है।
  • Step:3 जब आप OLA app ओपन करेंगे तो सबसे पहले आपको रजिस्टर करने के लिए बोलेगा ।वहां पर आपको आपका फोन नंबर और ईमेल आईडी मांगेगा।
  • Step:4 अपना फोन नंबर और ईमेल आईडी लिखने के बाद आपके फोन में verification के लिए एक OTP आएगा जो आपको वहां पर दर्ज करना होगा। जिसके बाद आप का रजिस्ट्रेशन OLA app पर हो जाएगा।
  • Step:5 यदि आप पहले से ही OLA app पर logout कर चुके हैं तो आपको दोबारा OLA app ओपन करने के लिए आपको login करना होगा। जिसके लिए आपको फोन नंबर की जरूरत पड़ेगी और आपको उसी फोन नंबर को दर्ज करना है जो आपने रजिस्टर करते वक्त आपने डाला था।
  • Step:6 फोन नंबर डालने के बाद एक OTP आएगा जो अपने आप ही वहां पर दर्ज हो जाएगा।
  • Step:7 इन सबके बाद अब एक नया पेज खुलेगा जो होम पेज है ।होम पेज पर सबसे ऊपर बाएं तरफ आप को पिकअप की जगह दिखेगी । वहां, जिस जगह से जाने वाले हैं उस जगह को भरना होगा। नीचे मैप दिया होता है जहां पर आप पॉइंट को मुंव करके आप अपना pick up लोकेशन भी सेट कर सकते हैं।
  • Step:8 pick up लोकेशन सेट होने के बाद सबसे नीचे कुछ ऑप्शन दिखाई देंगे जैसे कि rentals, micro, mini, prime, taxi, auto, outstation इत्यादि।इन हर ऑप्शन के नीचे आपको एक समय लिखा हुआ दिखेगा। जो आप तक पहुंचने में लगने वाले समय को दिखाता है। इनमें से किसी एक को आप पसंद कर ले।इसके बाद आपको अपना drop लोकेशन सिलेक्ट करना होगा।
  • Step:9 इसके बाद ride now पर क्लिक करें।
  • Step:10 Ride Now पर क्लिक करने के बाद एक नया estimated fare पेज खुलेगा, जहां पर आपको किराए, कूपन के अलावा बहुत सी जानकारी देखने को मिलेगा।
  • Step:11 यहां पर आपको OLA मनी वॉलेट और कैश जैसा ऑप्शन दिखाई देते हैं इन पेमेंट मोड में से आपको किसी एक का चुनाव करना हैं इसके अलावा Paytm से भी आप पेमेंट कर सकते हैं। इसके बाद आपको personal, Setup payment और Apply coupon जैसे तीन और ऑप्शन दिखाई देते हैं।
OLA BOOK KAISE KARE

Personal:- इसका मतलब होता है कि आप अपने लिए निजी OLA कैब बुकिंग कर रहे हैं परंतु यदि आपके साथ और कई लोग जा रहे हैं तो person पे क्लिक करके आप वहां पर आपके साथ जाने वाले लोगों की संख्या 1/2/3 जितने भी लोग आपके साथ जा रहे हैं ,उनकी संख्या को सिलेक्ट करना हैं।इसके अतिरिक्त जितनी लोगों की संख्या बढ़ेगी आप का किराया भी उतना ही बढ़ जाता है।

Setup Payment:- इस ऑप्शन पर क्लिक करके आप अपने भुगतान की विधि को चुन सकते हैं। केस या फिर OLA मनी या फिर कोई अन्य विधि चुन सकते हैं।

Apply Coupon:-OLA समय-समय पर मैसेज भेजकर कूपन भेजता है जिसे आप अप्लाई करके पेमेंट रकम में डिस्काउंट पा सकते हैं।यदि आपके पास कूपन है तो आप अप्लाई कर सकते हैं नहीं तो कंफर्म बुकिंग पर क्लिक कर सकते हैं।

अंत में आप बुकिंग कंफर्म पर क्लिक कर सकते हैं। बुकिंग कंफर्म पर क्लिक करने के बाद आपको एक OTP प्राप्त होता है जो आप के ड्राइवर को देना होता है। इसके अलावा आपको OLA कैब नंबर प्राप्त होता है और ड्राइवर का नंबर भी प्राप्त होता है।जिससे आप ड्राइवर से कांटेक्ट कर सकते हैं। यदि आपको बिल चाहिए तो आपको OLA app में राइट साइड में जाकर राइडस पे क्लिक करना है जहां आपको हर राइड की जानकारी और बिल भी मिल जाती हैं। आप चाहे तो ड्राइवर की वर्तमान स्थिति का भी पता कर सकते हैं और फिर राइड का रास्ता भी देख सकते हैं। इस प्रकार आप OLA app से किसी भी OLA कैब को बुक करके आप अपनी यात्रा को आरामदायक और सुलभ बना सकते हैं PhonePe Kaise Use Kare | कैसे अपने Friends और Family को पैसे भेजे।

CONCLUSION

तो दोस्तों इस पोस्ट में बस इतनाही,आज हमने जाना की Ola Book Kaise Kare Aur OLA Kaise Istemal Kare. दोस्तों वैसे तो OLA के आलावा कई टैक्सी सर्विस उपलब्ध है लेकिन OLA काफी फ़ास्ट और Covenient है. OLA की वजह से आपको नाही रोड पर जाकर टैक्सी ढूंढ़ने की जरूरत है और नाही रिक्शा.बस एक एप्प इनस्टॉल कर आपको ऑनलाइन बूकीग करनी है. दोस्तों वैसे मैंने आपको डिटेल में जानकारी देने का प्रयास किया है,फिर भी यदि हमसे कोई जानकारी छूट गयी हो या आपके मन में कोई सव्वाल या सुझाव है तो आप हमें कमेंट में पूछ सकते है मैं जल्द ही रिप्लाई करूँगा.और दोस्तों यदि आपको ये लेख पसंद आया हो तो इसे सोशल मीडिया जैसे फेसबुक,इंस्टाग्राम और वात्सप्प पे ज्यादा से ज्यादा शेयर करे | जिससे उन्हें भी ये महत्वपूर्ण जानकारी पढ़ने को मिले |

Check Also:-KBC ME REGISTRATION KAISE KARE.

Facebook Comments

How useful was this post?

Shashank Pal

Kanpur based Video Editor and Blogger.

Share
Published by
Shashank Pal

Recent Posts

Gande notification kaise band kare

तेज़ गति वाले डिजिटल युग में, फोकस बनाए रखना एक कठिन काम हो सकता है।…

10 hours ago

Computer and Laptop me photo editing kaise kare

डिजिटल युग में, फोटोग्राफी हमारे जीवन का एक अहम हिस्सा बन गया है। चाहे आप…

10 hours ago

Free Fire Ko Play Store Mein Kaise Chupaye | गाइड और विचार।

Free Fire के शौकीन अक्सर अपने Gaming अनुभव को निजी बनाने के तरीके ढूंढते हैं,…

5 months ago

Meesho Work From Home Se Paise Kaise Kamaye | जाने Step By Step.

क्या आप अपनी शर्तों पर काम करना चाहते हैं? क्या अपने घर के आराम से…

5 months ago

Meesho Apk के लिए संपूर्ण गाइड | Meesho Apk Download करें और Online Paise Kamaye

अपने स्मार्टफोन को ट्रेंडी उत्पादों और उत्सुक ग्राहकों से भरे एक हलचल भरे ऑनलाइन स्टोर…

5 months ago

GDP पहली तिमाही में 7.8% की तुलना में दूसरी तिमाही में 7.6% बढ़ी

इस वित्तीय वर्ष की जुलाई-सितंबर तिमाही में भारत की GDP में 7.6% की वृद्धि हुई,…

6 months ago